Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

चौपारण, हजारीबाग़ —आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को चौपारण थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने की।बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पंडालों में बिजली की सुरक्षित व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मर्यादा, विसर्जन के दौरान निर्धारित रूट का पालन और साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही किसी भी आपत्तिजनक गीत या डीजे पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।उन्होंने समिति के सदस्यों और ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि चौपारण पुलिस पूरी तरह चौकस रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त बल की तैनाती की जाएगी।बैठक में चौपारण प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखते हुए दुर्गा पूजा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!