Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

संत कोलम्बस के पूर्व छात्र सचिन अनुराग का आईजीसीएआर, चेन्नई में जेआरएफ हेतु चयन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

संत कोलम्बस के पूर्व छात्र सचिन अनुराग का आईजीसीएआर, चेन्नई में जेआरएफ हेतु चयन।

हजारीबाग :जिले के लिए गर्व का क्षण है। हजारीबाग के सिरसी निवासी सचिन अनुराग, पुत्र बिनय चंद्र मिश्र, ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR), चेन्नई में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हेतु हुआ है।सचिन का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। इस फेलोशिप के तहत वे पांच वर्षों तक पीएचडी की पढ़ाई करेंगे।सचिन, संत कोलम्बस महाविद्यालय, हजारीबाग के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के मेधावी छात्र रहे हैं। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से पूरी की। वर्तमान में वे एक संस्थान में नीट डाउट फैकल्टी डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।अपनी सफलता का श्रेय सचिन ने भगवान नरसिंह की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।उनकी उपलब्धि पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य सह बड़े भाई सौरव अनुराग ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सचिन की यह सफलता न केवल परिवार और महाविद्यालय, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय और हजारीबाग जिले के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!