Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पीएम श्री स्कूल भवन निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पीएम श्री स्कूल भवन निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप

पंचायत समिति सदस्य और ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

हजारीबाग/कटकमसांडी:कटकमसांडी प्रखंड के ठौठवा पंचायत में पीएम श्री स्कूल के आनंदायी भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लगभग 11 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन में ठेकेदार पर गैर-मानक व घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप है।पंचायत समिति सदस्य एवं स्कूल प्रबंधन प्रतिनिधि सोहर राणा का कहना है कि निर्माण कार्य जूनियर इंजीनियर (JE) द्वारा दिए गए एस्टीमेट के अनुसार नहीं किया जा रहा।
ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के मुताबिक—बांग्ला भट्ठा की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि एस्टीमेट में उच्च गुणवत्ता की ईंट का प्रावधान था।स्थानीय बालू और घटिया गिट्टी का इस्तेमाल किया गया है।चिमनी भट्ठा की ईंट के स्थान पर बांग्ला ईंट का प्रयोग जानबूझकर किया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री के कारण भवन की मजबूती और दीर्घायु पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इस मामले को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।सोहर राणा ने कहा, “भवन निर्माण की गुणवत्ता चिंताजनक है। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। हमने उपायुक्त महोदय से त्वरित जांच की मांग की है।”

ग्रामीणों और पंचायत की प्रमुख मांगें

1. निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए और उपयोग की गई सामग्री का लैब टेस्ट कराया जाए।

2. जेई का एस्टीमेट और अनुबंध की प्रति सार्वजनिक की जाए।

3. ठेकेदार पर अनुबंध-विरोधी कार्य के लिए कार्रवाई की जाए और दोषी पाए जाने पर जुर्माना/कार्यवाही हो।

4. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी इंतज़ाम किए जाएँ।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ठेकेदार जवाबदेही तय नहीं होती और निर्माण की गुणवत्ता परख नहीं होती, तब तक कार्य जारी रखना जोखिमपूर्ण होगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!