Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बरही में युवक का अपहरण, चार घंटे में सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरही में युवक का अपहरण, चार घंटे में सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।

हजारीबाग:- हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में देर रात हुए सनसनीखेज अपहरण कांड का पुलिस ने महज कुछ ही घंटे में खुलासा कर दिया। करसो गांव निवासी विनोद सिंह के पुत्र सौरभ कुमार को अज्ञात अपराधियों ने कार से अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से पाँच लाख रुपये की फिरौती की मांग की।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अजित कुमार बिमल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी शाखा की मदद से छापेमारी करते हुए पुलिस ने गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र से रात 1:45 बजे सौरभ कुमार को सकुशल बरामद कर लिया।इस दौरान अपहरणकर्ता अरुण कुमार उर्फ अरुण पाठक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया।एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता में बताया कि अपहरणकर्ताओं को 17 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे गए थे, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले। त्वरित कार्रवाई के कारण अपराधियों की योजना नाकाम रही। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।अजीत कुमार विमल, एसडीपीओ, बरही ने कह की”पुलिस की तत्परता और तकनीकी मदद से सौरभ कुमार को सुरक्षित बरामद किया गया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।”

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!