Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » चाईबासा में भाजपा की विशाल आक्रोश रैली, स्व. सूर्य हंसदा हत्या मामले की CBI जांच की मांग।

चाईबासा में भाजपा की विशाल आक्रोश रैली, स्व. सूर्य हंसदा हत्या मामले की CBI जांच की मांग।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चाईबासा में भाजपा की विशाल आक्रोश रैली, स्व. सूर्य हंसदा हत्या मामले की CBI जांच की मांग।

चाईबासा:- आज चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली आयोजित की गई। यह रैली सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता स्व. सूर्य हंसदा की संदिग्ध हत्या की CBI जांच की मांग और “रिसम-2” के नाम पर किसानों की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के विरोध में निकाली गई।रैली में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, किसान, युवा और महिलाएँ शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की विफलताओं तथा बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया।

भाजपा की प्रमुख मांगें

1. स्व. सूर्य हंसदा की हत्या की उच्चस्तरीय CBI जांच कराई जाए।

2. “रिसम-2” परियोजना के नाम पर किसानों की ज़मीन छीने जाने की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए और किसानों की भूमि उन्हें वापस की जाए।

3. राज्य में बढ़ती हत्या, लूट, बलात्कार एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने हेतु सरकार तत्काल कड़े कदम उठाए।

भाजपा का एलान

भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि राज्य सरकार ने शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन छेड़ेगी और गाँव-गाँव तक जनआक्रोश पहुँचाएगी।आज की आक्रोश रैली में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाज़ी की और ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket