हजारीबाग में ई-लॉटरी से 62 खुदरा उत्पाद दुकानों की हुई बंदोबस्त।

हजारीबाग : उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिले की खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती ई-लॉटरी प्रणाली से संपन्न कराई गई।सहायक आयुक्त उत्पाद ने जानकारी दी कि ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के तहत जिले की 59 कम्पोजिट शराब दुकानें और 03 देशी शराब दुकानें कुल 62 खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती की गई। इन्हें 28 समूहों में विभाजित किया गया है, जिनमें 06 समूहों में तीन-तीन और 22 समूहों में दो-दो दुकानें शामिल हैं।वित्तीय वर्ष 2025-26 की शेष अवधि के लिए जिले का राजस्व लक्ष्य ₹139 करोड़ तय किया गया है। अनुज्ञप्तियाँ संचालन प्रारंभ होने की तिथि से लेकर सामान्यतः 31 मार्च 2030 तक के लिए होंगी, लेकिन प्रत्येक वर्ष राजस्व प्राप्ति और शर्तों की पूर्ति के आधार पर नवीनीकरण होगा।ई-लॉटरी में चयनित 28 सफल आवेदक आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद 1 सितम्बर 2025 से दुकानों का संचालन शुरू करेंगे।पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और नियमों के अनुपालन को प्राथमिकता दी गई, ताकि जिले में उत्पाद दुकानों का संचालन सुचारू व व्यवस्थित तरीके से हो सके।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











