सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 : 23 अगस्त से शुरू होगी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा
रांची :-झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 की तिथियां घोषित कर दी हैं। मैट्रिक की परीक्षा 23 अगस्त से 29 अगस्त तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 23 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित होगी। जैक अध्यक्ष नटवा हांसदा के अनुसार परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
परीक्षा का समय
- पहली पाली : सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- दूसरी पाली : दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
परीक्षा तिथियों की जांच ऐसे करें
- वेबसाइट : jac.jharkhand.gov.in पर जाएं
- डाउनलोड : 18 अगस्त से परीक्षा तिथियां डाउनलोड करें
प्रैक्टिकल परीक्षा कार्यक्रम
- तिथि : 2 सितंबर से 8 सितंबर 2025
- आंकलन : संबंधित विद्यालयों द्वारा
- अंक जमा करना : 3 सितंबर से 9 सितंबर के बीच जैक की वेबसाइट पर ऑनलाइन
- आंकलन की प्रति : 12 सितंबर तक जैक कार्यालय में जमा करें
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे













