Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

देवघर में दिख रहा भक्ति का अनोखा रंग, मासूम बच्चे कांवरियों की सेवा में जुटे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर में दिख रहा भक्ति का अनोखा रंग, मासूम बच्चे कांवरियों की सेवा में जुटे

देवघर (DEOGHAR) :सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम का पूरा इलाका श्रद्धा और भक्ति में सराबोर है। दूर-दराज से कांवरिए सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल चलकर बाबाधाम पहुंचते हैं। इस दौरान कांवरियों की सेवा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जाते हैं जहां फल, शर्बत और जल की व्यवस्था रहती है।इस बार सेवा भाव का अनोखा दृश्य देवघर में देखने को मिल रहा है। छोटे-छोटे मासूम बच्चे अपने परिजनों के साथ कांवरियों के बीच पहुंचकर सेवा कर रहे हैं। तीन-चार साल की उम्र के बच्चे भी कांवरियों को फल और ठंडा पानी बांटते नजर आ रहे हैं। कांवरिए भी बच्चों के इस भोलेपन और निश्छल सेवा भाव से गदगद हो उठते हैं और प्रेमपूर्वक उनके हाथों से प्रसाद ग्रहण करते हैं।जैसे ही कांवरिए बच्चों से फल या जल ग्रहण करते हैं, बच्चों के चेहरों पर खुशी की अनोखी चमक देखने को मिलती है। यह दृश्य श्रद्धालुओं और आम लोगों के दिल को छूने वाला है। देवघर में सेवा संस्कृति की यह मिसाल लोगों को सीख देती है कि सेवा का कोई उम्र नहीं होता, और निस्वार्थ सेवा का फल बाबा भोलेनाथ जरूर देते हैं।सावन की इस पावन बेला में छोटे बच्चों की भागीदारी से कांवरियों के श्रद्धा यात्रा का महत्व और भी बढ़ जाता है। देवघर में भक्ति, सेवा और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!