Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » जोरदाग स्कूल विवाद में भड़का आक्रोश, सीओ के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस

जोरदाग स्कूल विवाद में भड़का आक्रोश, सीओ के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जोरदाग स्कूल विवाद में भड़का आक्रोश, सीओ के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस

केरेडारी (हजारीबाग):-केरेडारी प्रखंड के मध्य विद्यालय जोरदाग के स्थानांतरण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार देर शाम जोरदाग के सैकड़ों ग्रामीणों व बच्चों के परिजनों ने अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल के विरोध में जोरदार मशाल जुलूस निकाला।ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन जबरन उनके बच्चों का स्कूल दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर उनकी पढ़ाई से खिलवाड़ कर रहा है।जुलूस बेल चौक से शुरू होकर मुख्य चौक तक निकाला गया, जहां जमकर नारेबाजी की गई। “सीओ होश में आओ”, “शिक्षा हमारा अधिकार है”, “बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “रित्विक कंपनी और एनटीपीसी की दलाली बंद करो” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अंचलाधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं को नजरअंदाज कर कंपनियों के हित में काम कर रहे हैं।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक स्कूल पुनः गांव में चालू नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।इस विरोध प्रदर्शन में जयनारायण महतो, मानू कुमार पासवान, उज्ज्वल कुमार, प्रमोद कुमार, संतोष महतो, हीरामन महतो, अनिल साव, सिकेंद्र मुंडा, मनोज साव, प्रकाश महतो, धर्मेंद्र साव, रंजीत रजक, भवानी कुमार, रंजीत कुमार एवं जिला परिषद प्रतिनिधि निरंजन साव सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।ग्रामीणों ने प्रशासन को दो टूक संदेश दिया कि “विद्यालय नहीं, तो पढ़ाई नहीं” का आंदोलन अब और उग्र रूप लेगा। प्रशासन के लिए यह बड़ा सवाल बन गया है कि बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को जल्द से जल्द पटरी पर कैसे लाया जाए।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket