Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सावन की पहली सोमवारी पर देवघर, रांची सहित पूरे झारखंड में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सावन की पहली सोमवारी पर देवघर, रांची सहित पूरे झारखंड में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भोलेनाथ की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, बाबा बैद्यनाथ और पहाड़ी मंदिर में सुबह से लगी लंबी कतारें

jharkhand:-हिंदू धर्म में सावन का महीना विशेष धार्मिक महत्व रखता है और इसका हर सोमवार भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। आज सावन की पहली सोमवारी पर पूरे झारखंड में श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। देवघर के विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम, रांची के पहाड़ी मंदिर और अन्य प्रमुख शिवालयों में अहले सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

देवघर में अहले सुबह शुरू हुआ जलार्पण

देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में आज सुबह 4:12 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण की शुरुआत हो गई। रात्रि से कतारबद्ध श्रद्धालुओं की लाइन आज चमारीडीह पुल तक पहुंच गई। रूट लाइन ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठा। कांवरियों की लंबी कतारें देखी गईं, जो पूरे जोश और भक्ति भाव से बाबा का जयकारा करते हुए आगे बढ़ते रहे.

रांची के पहाड़ी मंदिर में भी भक्तों का उत्साह चरम पर

रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। अहले सुबह 3 बजे सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद अरघा सिस्टम से आम श्रद्धालुओं का जलाभिषेक शुरू हुआ। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।संध्या में शाम 5:15 बजे पहाड़ी मंदिर में भव्य आरती का आयोजन होगा। इसके साथ-साथ चुटिया स्थित सुरेश्वर धाम सहित राजधानी और पूरे राज्य के शिवालयों में भक्ति का माहौल बना हुआ है।

प्रशासन मुस्तैद, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पहाड़ी मंदिर विकास समिति और जिला प्रशासन की संयुक्त निगरानी में पूरे मंदिर परिसर को CCTV से कवर किया गया है। रांची में सदर SDM उत्कर्ष कुमार खुद पल-पल की निगरानी कर रहे हैं। देवघर और रांची दोनों स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो।

सावन सोमवारी का विशेष महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार पर भगवान शिव को जलार्पण करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। यह व्रत विशेष रूप से स्वास्थ्य लाभ, विवाह में सफलता, आर्थिक समृद्धि और जीवन के कष्टों से छुटकारा दिलाने वाला माना जाता है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!