Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » हजारीबाग में मासूम की तस्करी नाकाम, पांच बच्चा चोर गिरफ्तार

हजारीबाग में मासूम की तस्करी नाकाम, पांच बच्चा चोर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में मासूम की तस्करी नाकाम, पांच बच्चा चोर गिरफ्तार

डेढ़ लाख में हुआ था सौदा, पुलिस ने 24 घंटे में किया रेस्क्यू

हजारीबाग:-हजारीबाग जिले में मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महज 1.80 लाख रुपये में डेढ़ वर्षीय मासूम का सौदा किया गया था। मामले में पुलिस ने पांच बच्चा चोरों को गिरफ्तार कर मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है।घटना 1 जुलाई की है जब महेश सोनी चौक के पास से एक बच्चा संदिग्ध हालात में गायब हो गया। परिजन लगातार तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार 6 जुलाई को सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया।जांच में जुटी पुलिस ने चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही सुदीप कुमार स्वर्णकार, सीमा शर्मा, संजय कुमार, सरिता देवी और चिंता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

एसडीपीओ सदर अमित आनंद ने दी जानकारी:

बच्चा चोर गिरोह ने महज ₹1.80 लाख में मासूम का सौदा किया था।सौदे की रकम से मोबाइल और अन्य सामान खरीदे गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।गिरफ्तार आरोपी हजारीबाग, गिरिडीह और सरिया थाना क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं।इस पूरी कार्रवाई में सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह, अनुसंधानकर्ता राहुल कुमार, रमेश चंद्र हजाम, महिला आरक्षी एवं अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई से एक मासूम की जान बच गई और मानव तस्करी का एक बड़ा रैकेट समय रहते नष्ट कर दिया गया।

पुलिस की अपील:

माता-पिता अपने बच्चों की सतत निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित बरही बैंक डकैती मामले में वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी

Live Cricket

error: Content is protected !!