Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: चौपारण में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में छापामारी

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: चौपारण में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में छापामारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: चौपारण में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में छापामारी

चौपारण:-हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 6 जुलाई 2025 की रात पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि चौपारण-चतरा रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के बगल में बासु कोल्डड्रिंक नामक दुकान के अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर तस्करी के उद्देश्य से रखी गई है।सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही और अंचल अधिकारी चौपारण के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विधिवत तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर बने एक गुप्त कमरे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

बरामद शराब का विवरण:

  • किंगफिशर बियर (650ML) – 18 पेटी (प्रत्येक में 12 बोतल), कुल 216 बोतल
  • Sterling Reserve B-7 – 750ML की 7 बोतल व 375ML की 15 बोतल, कुल 22 बोतल
  • Royal Stag – 750ML की 3 बोतल व 375ML की 18 बोतल, कुल 21 बोतल

बरामदगी के आधार पर चौपारण थाना में कांड संख्या 199/25, दिनांक 07/07/2025 को धारा 272/274/275/292/317(5) भारतीय दंड संहिता तथा 47(A) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले में संलिप्त तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:

इस छापेमारी दल में पु०अ०नि० अनुपम प्रकाश (थाना प्रभारी, चौपारण),पु०अ०नि० रौशन कुमार बर्णवाल,पु०अ०नि० दिव्य प्रकाश,पु०अ०नि० सुबिन्द्र राम, स०अ०नि० बादल कुमार महतो,हवलदार ईसाक अंसारी,आरक्षी विजय कुमार सिंह शामिल थे।थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है। उनकी सक्रियता और कुशल नेतृत्व की प्रशंसा हर ओर हो रही है।

 

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित बरही बैंक डकैती मामले में वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी

Live Cricket

error: Content is protected !!