Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » ट्रंप से टकराव के बीच एलन मस्क का बड़ा दांव — बनाई नई राजनीतिक पार्टी, नाम रखा ‘अमेरिका पार्टी’

ट्रंप से टकराव के बीच एलन मस्क का बड़ा दांव — बनाई नई राजनीतिक पार्टी, नाम रखा ‘अमेरिका पार्टी’

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ट्रंप से टकराव के बीच एलन मस्क का बड़ा दांव — बनाई नई राजनीतिक पार्टी, नाम रखा ‘अमेरिका पार्टी’

राष्ट्रीय समाचार डेस्क हज़ारीबाग़:-टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिका की दो-दलीय राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ‘अमेरिका पार्टी’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान किया है। यह कदम उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने बिगड़ते रिश्तों के बीच उठाया है।सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में मस्क ने खुलासा किया कि उनकी पार्टी आम जनता की स्वतंत्रता को लौटाने और वैकल्पिक राजनीतिक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी 2026 के मिडटर्म चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाएगी और चुनिंदा कांग्रेस और सीनेट सीटों पर प्रत्याशियों को समर्थन देगी.

मस्क-ट्रंप टकराव की पृष्ठभूमि

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के शुरुआती महीनों में मस्क के साथ संबंध अच्छे थे, लेकिन ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ नामक राजकोषीय विधेयक को लेकर दोनों के बीच तल्खी आ गई। मस्क ने इस विधेयक को “घोटालों से भरा, शर्मनाक और घिनौना” बताते हुए सांसदों की आलोचना की, जिन्होंने इसके पक्ष में मतदान किया था।इस प्रतिक्रिया के बाद ट्रंप ने एलन मस्क की कंपनियों को दी जाने वाली सरकारी सब्सिडी पर पुनर्विचार की बात कही, जिसके बाद टेस्ला के शेयरों में 5% की गिरावट भी दर्ज की गई।

क्या एलन मस्क राष्ट्रपति बन सकते हैं?

संविधान के अनुसार, अमेरिका का राष्ट्रपति वही बन सकता है जिसका जन्म अमेरिका में हुआ हो। एलन मस्क का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था, और उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति पद के योग्य नहीं हैं। हालांकि, उनकी दादी अमेरिकी थीं, लेकिन यह संवैधानिक योग्यता के लिए पर्याप्त नहीं है।इसके बावजूद, मस्क के 2028 चुनाव में संभावित हस्तक्षेप और पार्टी के ज़रिए दबाव बनाने की योजना को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों के बीच कयासों का दौर तेज़ हो गया है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket