Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » रामगढ़ में कोयला खान धंसी, छीन ली 3 जिंदगियां; 5 मजदूर अब भी मलबे में फंसे

रामगढ़ में कोयला खान धंसी, छीन ली 3 जिंदगियां; 5 मजदूर अब भी मलबे में फंसे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामगढ़ में कोयला खान धंसी, छीन ली 3 जिंदगियां; 5 मजदूर अब भी मलबे में फंसे

रामगढ़:-शनिवार की तड़के झारखंड के रामगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने प्रशासन और खनन कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुजू थाना क्षेत्र के कर्मा प्रोजेक्ट के अंतर्गत संचालित एक कोयला खदान का हिस्सा अचानक ढह गया, जिसमें कम से कम तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर अब भी मलबे में फंसे हुए हैं।

कहां और कैसे हुआ हादसा…

यह हादसा शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के अधीन सुगिया क्षेत्र की बंद खदान में अवैध कोयला खनन किया जा रहा था।इसी दौरान अचानक चाल धंस गई, और वहां मौजूद कई मजदूर खदान के भीतर दब गए।सुबह करीब 4 बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद कुजू थाना पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

NDRF और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए, रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर रवाना की गईं।अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि पांच मजदूरों को बचाने के प्रयास जारी हैं।रामगढ़ पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है, और आम जनता को इलाके से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

सवालों के घेरे में प्रशासन और CCL

यह हादसा एक बार फिर बंद खदानों में हो रहे अवैध खनन और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है।स्थानीय लोग लगातार शिकायत करते रहे हैं कि बंद पड़ी खदानों में अवैध गतिविधियां धड़ल्ले से चलती हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!