Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » व्यवसायियों को धमकी देने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, उत्तम यादव के वीडियो के बाद की थी रंगदारी की साजिश

व्यवसायियों को धमकी देने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, उत्तम यादव के वीडियो के बाद की थी रंगदारी की साजिश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

व्यवसायियों को धमकी देने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, उत्तम यादव के वीडियो के बाद की थी रंगदारी की साजिश

हजारीबाग:-शहर के व्यवसायियों को रंगदारी की धमकी देने वाले आरोपी रशीद जावेद को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धनबाद निवासी यह आरोपी साइबर अपराधी है और किसी संगठित गिरोह से संबंध नहीं रखता, परंतु उसका अपराध का तरीका हाईटेक और बेहद शातिराना था।

गूगल से नंबर निकालकर की थी धमकी की शुरुआत

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि श्री ज्वेलर्स पर गोलीबारी की घटना और उत्तम यादव के वीडियो वायरल होने के बाद इस आरोपी ने गूगल पर खोज कर हजारीबाग के स्वर्ण व अन्य व्यवसायियों के मोबाइल नंबर निकाले और उन्हें फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगनी शुरू कर दी।

कई दुकानदारों को भेजा था धमकी भरा संदेश

गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने हजारीबाग के प्रमुख व्यवसायियों जैसे सोनी अलंकार के मालिक,बिहारसू के संचालक,युवराज ज्वेलर्स के मालिक को भी धमकी दी थी। उसने स्वयं को उत्तम यादव गिरोह का सदस्य बताकर दहशत पैदा करने की कोशिश की थी।

तकनीकी टीम की मदद से गिरफ्तारी

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया और धनबाद के एक ठिकाने से आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से वह मोबाइल भी बरामद हुआ है जिससे धमकी दी जा रही थी।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

रशीद जावेद के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।बैंक मोड़ थाना (धनबाद) में उसके विरुद्ध तीन मामले आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज हैं।पुलिस को संदेह है कि यह साइबर क्राइम व रंगदारी के और मामलों में भी संलिप्त हो सकता है।

एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि“यह कार्रवाई यह साबित करती है कि हजारीबाग पुलिस हर उस अपराधी पर पैनी नजर रख रही है, जो कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करता है। साइबर अपराध और फर्जी धमकी देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!