Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उपायुक्त का जनता दरबार, फरियादियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित कार्रवाई का निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त का जनता दरबार, फरियादियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित कार्रवाई का निर्देश

हजारीबाग: – समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए एक दर्जन से अधिक फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों को तत्काल जांच कर त्वरित समाधान का निर्देश दिया।जनता दरबार में पेंशन, आवास, बिजली, भूमि विवाद, अतिक्रमण, जलजमाव, दाखिल-खारिज जैसी समस्याएं सामने आईं। उपायुक्त ने सभी मामलों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की हिदायत दी।

प्रमुख मामले:-

  1. सुरजपुरा (पदमा): ट्रांसफार्मर जलने से बिजली संकट पर विद्युत विभाग को त्वरित कार्रवाई का निर्देश।
  2. हदलाग (कटकमसांडी): पेंशन भुगतान में विलंब पर सामाजिक सुरक्षा विभाग को समाधान का आदेश।
  3. कोर्रा: मेबल मसीह ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की, जिस पर जांचोपरांत कार्रवाई का निर्देश।
  4. हरिला (बरही): भूमि विवाद और मारपीट की शिकायत पर जांच व न्याय की बात कही गई।
  5. रामपुर (चौपारण): सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला, तत्काल संज्ञान लेने का निर्देश।
  6. चितरंजन गुप्ता (कोर्रा): जलजमाव की समस्या पर समाधान हेतु नगर निकाय को आदेश।
  7. मलवीय मार्ग: खास महल भूमि पर कब्जा मामले में विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जनता से सीधा संवाद कर कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चतरा में ‘रीलबाजों’ का अड्डा बने थाने! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल, थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी

चतरा में ‘रीलबाजों’ का अड्डा बने थाने! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल, थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी चतरा: झारखंड के चतरा जिले में सोशल मीडिया

एक वर्ष पूर्व खोया मोबाइल बरामद, बड़कागांव पुलिस ने वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द

एक वर्ष पूर्व खोया मोबाइल बरामद, बड़कागांव पुलिस ने वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द बड़कागांव:-बड़कागांव पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए लगभग एक वर्ष

ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी, आज अंतिम दिन

ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी, आज अंतिम दिन रांची: चर्चित ट्रेजरी घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपियों से सीआईडी की विशेष जांच टीम

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार बड़कागांव/हजारीबाग:-जिले में फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के

Live Cricket

error: Content is protected !!