Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में बाइकर्स रक्षक पुलिस टीम की तैनाती, 160 जगहों पर करेगी पेट्रोलिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अपराध पर लगाम की नई पहल

हजारीबाग में बाइकर्स रक्षक पुलिस टीम की तैनाती, 160 जगहों पर करेगी पेट्रोलिंग

हजारीबाग:-जिले में बढ़ते अपराध और युवाओं में फैलती नशे की लत पर काबू पाने के लिए हजारीबाग प्रशासन ने एक कड़ा कदम उठाया है। डीसी शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन ने सोमवार को ‘बाइकर्स रक्षक पुलिस पेट्रोलिंग टीम’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस विशेष पहल के तहत 50 प्रशिक्षित पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल पर शहर के 160 संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखेंगे। ये स्थल अपराध और नशे से संबंधित गतिविधियों के लिए चिन्हित किए गए हैं।प्रशासन ने इस टीम को ‘सैट टीम (Special Action Team)’ नाम दिया है, जो न केवल सतत गश्त करेगी, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत एक्शन भी लेगी। अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य अपराधियों में भय का माहौल बनाना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि बाइकर्स टीम की तैनाती से अपराध नियंत्रण में नई ऊर्जा आएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तत्काल दें।अब सबकी निगाह इस बात पर है कि यह नई व्यवस्था शहर की कानून व्यवस्था को कितना मजबूत कर पाती है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!