Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधानसभा की लोक लेखा समिति का हजारीबाग दौरा, विभागीय वित्तीय मामलों की हुई समीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

विधानसभा की लोक लेखा समिति का हजारीबाग दौरा, विभागीय वित्तीय मामलों की हुई समीक्षा

हजारीबाग:-झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने शनिवार को हजारीबाग जिले का दौरा किया और यहां विभागीय वित्तीय प्रबंधन एवं लेखा संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की। समिति की बैठक परिसदन भवन में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बरही विधायक एवं समिति के सभापति श्री मनोज कुमार यादव ने की।

इस बैठक में समिति के सदस्य —

  • चक्रधरपुर विधायक श्री सुखराम उरांव,
  • मनोहरपुर विधायक श्री जगत मांझी,
  • कोलेबिरा विधायक श्री नमन विक्सल कोनगाड़ी,
  • बरकट्टा विधायक श्री अमित कुमार यादव तथा
  1. बड़कागांव विधायक श्री रोशनलाल चौधरी भी उपस्थित रहे।

वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता पर ज़ोर

बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ विभागीय खर्चों की पारदर्शिता, लेखा परीक्षण, बजटीय प्रबंधन, रिपोर्टिंग प्रणाली और वित्तीय दस्तावेजों की स्थिति पर चर्चा की गई।समिति ने अधिकारियों से अद्यतन प्रतिवेदन प्राप्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभागीय शर्तों एवं गाइडलाइंस की नियमित समीक्षा कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि वित्तीय अनुशासन और जवाबदेही की भावना और मजबूत हो सके।

समिति का सुझाव

लोक लेखा समिति ने यह भी सुझाव दिया कि वित्तीय अनियमितताओं को रोकने के लिए विभागीय तंत्र को और अधिक सक्रिय एवं जवाबदेह बनाया जाए, तथा जहां सुधार की आवश्यकता है वहां शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।वही मनोज कुमार यादव,सभापित, लोक लेखा समिति ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि सरकार के सभी खर्च और योजनाएं पारदर्शी ढंग से संचालित हों और जनता को इसका लाभ वास्तविक रूप से मिले।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!