Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » इंटक नेता विजय सिंह को जान से मारने की धमकी, चार दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस – कटकमदाग थाना पर उठे गंभीर सवाल

इंटक नेता विजय सिंह को जान से मारने की धमकी, चार दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस – कटकमदाग थाना पर उठे गंभीर सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

इंटक नेता विजय सिंह को जान से मारने की धमकी, चार दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस – कटकमदाग थाना पर उठे गंभीर सवाल

थाना प्रभारी कर रहे हैं बड़ी अनहोनी का इंतजार: विजय सिंह

हजारीबाग:-इंटक संगठन के सचिव विजय सिंह और उनके स्टाफ पर हुए जानलेवा हमले को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कटकमदाग थाना पुलिस के हाथ कोई ठोस सफलता नहीं लगी है।
नामजद आरोपी आयुष सिंह और पियूष पांडे खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस अब तक उन्हें पकड़ने में असफल रही है।विजय सिंह ने बताया कि लगातार नए-नए नंबरों से उन्हें और उनके स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।उन्होंने कहा कि “हमने पुलिस को बार-बार सूचना दी, सबूत सौंपे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगता है कटकमदाग थाना प्रभारी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं।”जानकारी के मुताबिक, नामजद आरोपी आयुष सिंह और पियूष पांडे शहर में कई प्रभावशाली लोगों के साथ देखे जा रहे हैं, और उनकी गाड़ियां भी लगातार शहर में घूम रही हैं।
इसके बावजूद कटकमदाग थाना पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है —क्या पुलिस मामले को नजरअंदाज कर रही है, या फिर किसी दबाव में है।इस पूरे प्रकरण ने कटकमदाग थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।
स्थानीय जनता और कई सामाजिक संगठनों में नाराजगी और आक्रोश का माहौल है।लोगों का कहना है कि अगर एक संगठन के पदाधिकारी को सुरक्षा नहीं मिल सकती, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है।विजय सिंह, सचिव, इंटक ने कहा कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अब डर लगने लगा है कि कहीं कोई बड़ी घटना न घट जाए।स्थानीय लोगों और संगठनों ने जिला प्रशासन और वरीय पुलिस अधिकारियों से हस्तक्षेप कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि अपराधियों पर नकेल कसी जा सके और जनता का भरोसा कानून व्यवस्था पर बना रहे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “इंटक नेता विजय सिंह को जान से मारने की धमकी, चार दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस – कटकमदाग थाना पर उठे गंभीर सवाल”

  1. कटकमदाग की पुलिस पैसे पर बिक गई है
    मेरा एक केस में नव बेलेबल वारंट है फिर भी गिरफ्तार नहीं कर रही है पुलिस

    Reply

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!