Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गिद्धौर में हर्षोल्लास से हुआ आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गिद्धौर में हर्षोल्लास से हुआ आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गिद्धौर में हर्षोल्लास से हुआ आयोजन

गिद्धौर:-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पहरा रोड, गिद्धौर में योग दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यों, विद्यार्थियों और दीदीजी की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद आचार्य श्री मनोज कुमार यादव जी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्ध-मत्स्येन्द्रासन, गोमुखासन, ब्राह्म मुद्रा, उष्ट्रासन एवं शवासन जैसे महत्वपूर्ण योग आसनों का अभ्यास कराया गया।विद्यालय के आचार्यों और दीदीजी ने भी योगाभ्यास में भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।पूरे आयोजन में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया।कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास और ध्यान सत्र के साथ किया गया।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket