Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारी बारिश बनी हादसे की वजह, हजारीबाग में बस पलटी,10 यात्री घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भारी बारिश बनी हादसे की वजह, हजारीबाग में बस पलटी — 10 यात्री घायल

गोरहर पुल के पास NH-19 पर हादसा, तीन की हालत गंभीर
कोलकाता से गया जा रही थी बस, तेज बारिश में फिसल कर पलटी।

हज़ारीबाग़:-हजारीबाग ज़िले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। गोरहर थाना क्षेत्र में स्थित गोरहर पुल के पास नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार को तेज बारिश के बीच एक यात्री बस सड़क पर फिसल गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।यह बस कोलकाता के बाबूघाट से बिहार के गया जा रही थी। लेकिन लगातार बारिश के कारण हाईवे पर फिसलन इतनी बढ़ गई कि ड्राइवर बस पर से नियंत्रण खो बैठा। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर पुलिस और एम्बुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य चलाया गया।NH-19 पर लगातार हो रही बारिश से सड़कें अत्यधिक फिसलन भरी हो गई हैं। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि जरूरी सावधानी बरतें और तेज रफ्तार से बचें।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!