Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » कोर्ट के आदेश पर रांची में छात्रावास खाली कराने की कार्रवाई, छात्रों ने जताया विरोध

कोर्ट के आदेश पर रांची में छात्रावास खाली कराने की कार्रवाई, छात्रों ने जताया विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोर्ट के आदेश पर रांची में छात्रावास खाली कराने की कार्रवाई, छात्रों ने जताया विरोध

रांची:-राजधानी रांची में स्थित नवीन सरना कॉलेज छात्रावास को कोर्ट के आदेश पर खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह छात्रावास सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में स्थित है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों से आए हजारों छात्र रहकर अपनी पढ़ाई करते हैं।शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में छात्रावास को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि, इस कार्रवाई का छात्रों ने जमकर विरोध किया। छात्रों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के छात्रावास खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।छात्रों ने बताया कि वे गुमला, सिमडेगा, लातेहार जैसे सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आकर यहां पढ़ाई करते हैं। ऐसे में अचानक खाली करने का आदेश न केवल अनुचित है, बल्कि छात्र हितों के भी खिलाफ है।छात्रों के विरोध के बीच प्रशासन ने छात्रावास खाली कराने की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है, लेकिन इस दौरान कमरा संख्या 1 और 2 के सामानों को जबरन बाहर निकाल दिया गया, जिससे छात्रों में नाराज़गी और बढ़ गई है।इधर, मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट ने छात्रों को 5 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र निर्धारित समय के भीतर छात्रावास खाली नहीं करते हैं, तो प्रशासन एक बार फिर से सख्ती के साथ इसे खाली कराएगा।छात्रों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना इस तरह अचानक हटाना न्यायोचित नहीं है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!