Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मांडर में 8 वर्षीय मासूम की नदी में डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मांडर में 8 वर्षीय मासूम की नदी में डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

मांडर:-मांडर थाना क्षेत्र के कैम्बो गांव के पास कोयल नदी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय सुजीत कच्छप की डूबने से मौत हो गई। मासूम सुजीत जेसीबी से खोदे गए एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में नहाने गया था, जहां गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण वह पानी में डूब गया।

कपड़ा देखकर शुरू हुई तलाश

दोपहर बाद तक जब सुजीत घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। शाम करीब 5 बजे किसी ग्रामीण ने नदी किनारे सुजीत का कपड़ा देखा, जिसके बाद पानी में खोजबीन की गई और उसका शव बरामद किया गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मासूम की असमय मौत से परिवार सदमे में है। घर में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुजीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

गांव में पसरा मातम

घटना की खबर फैलते ही पूरे कैम्बो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने शोक जताते हुए प्रशासन से ऐसे खतरनाक गड्ढों को जल्द पाटने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!