Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » शिवम अल्ट्रासाउंड छठ तालाब, नवाबगंज समेत कई केंद्रों पर बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के की जा रही अल्ट्रासाउंड जांच

शिवम अल्ट्रासाउंड छठ तालाब, नवाबगंज समेत कई केंद्रों पर बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के की जा रही अल्ट्रासाउंड जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में टेक्नीशियन के भरोसे चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर, नियमों की उड़ रही धज्जियां

शिवम अल्ट्रासाउंड छठ तालाब, नवाबगंज समेत कई केंद्रों पर बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के की जा रही अल्ट्रासाउंड जांच

हज़ारीबाग:-हजारीबाग जिले में अल्ट्रासाउंड जांच के नाम पर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। नियमों को ताक पर रखकर कई अल्ट्रासाउंड केंद्र बिना पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट (विशेषज्ञ डॉक्टर) के ही संचालित किए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन केंद्रों को टेक्नीशियन के भरोसे छोड़ दिया गया है, जो बिना किसी विशेषज्ञ निगरानी के जांच कर रहे हैं।शिवम अल्ट्रासाउंड (छठ तालाब), हज़ारीबाग अल्ट्रासाउंड (नवाबगंज) समेत कई अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। PCPNDT एक्ट के अनुसार, किसी भी अल्ट्रासाउंड जांच को सिर्फ पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट ही कर सकते हैं। लेकिन यहां तो टेक्नीशियन स्वयं अल्ट्रासाउंड चला रहे हैं, जिससे मरीजों को गलत रिपोर्ट और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे का सामना करना पड़ सकता है।स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। अब तक न तो किसी जांच की खबर है और न ही कोई सख्त कार्रवाई। आम जनता को गुमराह कर फीस वसूलने का यह खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन प्रशासन की आंखें बंद हैं।स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच कर अविलंब सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी की जान को जोखिम न हो।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket