Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » खेल » पसई में सुल्ताना बनी आनंद क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन टीम, सांसद मनीष जायसवाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

पसई में सुल्ताना बनी आनंद क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन टीम, सांसद मनीष जायसवाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पसई में सुल्ताना बनी आनंद क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन टीम, सांसद मनीष जायसवाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कटकमदाग:-कटकमदाग प्रखंड के ग्राम पसई में आयोजित प्रखंड स्तरीय आनंद क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-5) का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांचक माहौल में खेला गया। इस महामुकाबले में सुल्ताना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बानादाग टीम को 15 रनों से हराकर टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

रोमांचक रहा फाइनल मैच का मुकाबला

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्ताना की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 135 रन बनाए। जवाब में बानादाग टीम ने अच्छा संघर्ष करते हुए 12 ओवरों में 9 विकेट पर 120 रन बनाए, लेकिन जीत से 15 रन दूर रह गई।

मुख्य अतिथि सांसद ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मैच से पूर्व बैटिंग कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और फिर विजेता-उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। सांसद ने कहा:ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट के प्रति युवाओं का बढ़ता जुनून खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सकारात्मक संकेत है। ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल प्रतिभा को सामने लाती हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द भी बढ़ाती हैं।

सांसद ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे आयोजनों में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

विजेता व उपविजेता टीमों को मिले पुरस्कार:-विजेता टीम (सुल्ताना) को 10,000 रुपये नकद व शील्ड,उपविजेता टीम (बानादाग) को 5,000 रुपये व ट्रॉफी,दर्शकों की भारी भीड़ और जोश ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

सम्मानित किए गए खिलाड़ी

  • मैन ऑफ द मैच: सलीम (सुल्ताना)
  • मैन ऑफ द सीरीज: मोहम्मद आफताब
  • बेस्ट बैट्समैन: मोहम्मद इकबाल
  • बेस्ट बॉलर: सुनील कुमार
  • बेस्ट फील्डर: मोहम्मद समीर
  • फेयर प्ले अवार्ड: रमेश 11, पसई

इस आयोजन में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण कुशवाहा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मुखिया परमेश्वर गोप, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, सागर कुमार, शेखर सिन्हा, राजेंद्र यादव, मुकेश कुमार उर्फ गगन, धीरज राणा, भुनेश्वर कुशवाहा, साबिर आलम, मोहम्मद अफताब, राकेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

आयोजन समिति की सराहनीय पहल

आयोजन समिति के आनंद राणा ने बताया कि इस साल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को मंच देना और उनमें छिपी खेल प्रतिभा को उभारना है। राजेश गुप्ता ने टूर्नामेंट में उत्साहपूर्ण कमेंट्री कर सबका दिल जीता।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!