Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो की राजनीति गरमाई: कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह पर आरोपों के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोकारो की राजनीति गरमाई,कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह पर आरोपों के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

बोकारो:-बोकारो जिले की राजनीति इन दिनों गरमा गई है। कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह पर दो पैन कार्ड, चार आधार कार्ड और बीएसएल क्वार्टर की बकाया राशि को चुनावी हलफनामे में छुपाने के आरोपों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।पूर्व विधायक और भाजपा नेता बिरंचि नारायण ने इस मामले में राज्यपाल और बोकारो डीसी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद कांग्रेस खेमे में हलचल मच गई है। विधायक श्वेता सिंह के समर्थकों ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर भाजपा पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया।

विधायक समर्थकों का पलटवार:-

पत्रकार वार्ता में पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष महावीर सिंह चौधरी ने कहा, “बीते छह महीनों में विधायक श्वेता सिंह के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को देखकर भाजपा के नेता बौखला गए हैं। वे निराधार आरोप लगाकर जनमत को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।”वहीं कांग्रेस नेता मनोज राय ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “भाजपा के पूर्व विधायक और जिले के कुछ प्रमुख नेता मिलकर वर्तमान विधायक के खिलाफ साजिश रचने में लगे हैं।”

भाजपा का जवाब:-

इस पर भाजपा के बोकारो विधानसभा संयोजक कमलेश राय ने पलटवार करते हुए कहा, “विधायक श्वेता सिंह चुनाव के दौरान किए गए वादों—जैसे बोकारो एयरपोर्ट, चास की जल समस्या और विस्थापितों को पंचायत का दर्जा देने के मुद्दे—पर आज तक खरा नहीं उतरीं। वे दूसरों के कार्यों का शिलान्यास कर श्रेय लेने का काम कर रही हैं।”राय ने यह भी कहा कि यदि विधायक ने अपने वादों को पूरा किया होता, तो विकास की राजनीति पर चर्चा होती, न कि दस्तावेजों के छुपाए जाने की।

राजनीति के साथ बढ़ता विवाद:-

श्वेता सिंह के खिलाफ आरोपों को लेकर जहां भाजपा आक्रामक तेवर में है, वहीं कांग्रेस खेमा इसे राजनीतिक साजिश बता रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाता है और यह मुद्दा आगामी चुनावों में कितना असर डालता है।

रूपेश सोनी की रिपोर्ट

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!