Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » झारखंड एकता मंच व स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

झारखंड एकता मंच व स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड एकता मंच व स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

आरोग्यम अस्पताल के सहयोग से 16 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

हजारीबाग:-झारखंड एकता मंच एवं स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में जुलु पार्क स्थित मेहता भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आरोग्यम अस्पताल, हजारीबाग के ब्लड बैंक ने तकनीकी और चिकित्सकीय सहयोग प्रदान किया।शिविर का उद्घाटन स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख़ भिखारी की परपोती एवं झारखंड एकता मंच की अध्यक्षा इम्तेशाम अली तथा विचार मंच के अध्यक्ष बटेश्वर मेहता ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर श्री मेहता द्वारा इम्तेशाम अली को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

शिविर में कुल 16 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने भाग लिया, जिनमें मितलेश कुमार, ओम प्रकाश मेहता, रंजीत कुमार, फरजाना परवीन, राम कुमार, संजय कुमार समेत कई स्थानीय युवाओं ने मानवता के प्रति अपना योगदान दिया। आरोग्यम अस्पताल की टीम का नेतृत्व डॉ. एस.के. सिंह ने किया, जिसमें तकनीकी सहयोग के लिए मो. नदीम, ओम प्रकाश सिंह, किरण कुमारी, चंदन कुमार, पंकज एवं राक वर्मा शामिल थे।आरोग्यम अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि “रक्तदान जीवनदान है और यह हर जिम्मेदार नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।”

अध्यक्ष इम्तेशाम अली ने कहा कि शहीद शेख़ भिखारी के वंशज होने के नाते समाज सेवा उनका दायित्व है और रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से मानवता को नई ऊर्जा मिलती है। वहीं बटेश्वर मेहता ने युवाओं की भागीदारी को सराहते हुए इसे समाज के प्रति कर्तव्यों की पूर्ति बताया।शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!