Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रांची पुंदाग में खड़ी कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची पुंदाग में खड़ी कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

रांची:-पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी आवासीय परिसर में सोमवार को एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार आवासीय परिसर में सामान्य रूप से पार्क की गई थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सेल सिटी में तैनात हाउस गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए पानी की टंकी से पाइप जोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कार को नहीं बचाया जा सका। कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है और दोनों ही टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!