Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड में DGP की नियुक्ति पर घमासान बाबूलाल मरांडी का सरकार पर तीखा हमला — “बिना वेतन, बिना वैधता, सिर्फ़ भ्रष्टाचार पर आधारित प्रशासन”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड में DGP की नियुक्ति पर घमासान
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर तीखा हमला — “बिना वेतन, बिना वैधता, सिर्फ़ भ्रष्टाचार पर आधारित प्रशासन”

रांची:-झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहाँ पिछले दस दिनों से डीजीपी का पद खाली है और जो अधिकारी डीजीपी की जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं, वे बिना वेतन सेवा दे रहे हैं।मरांडी ने सोशल मीडिया के ज़रिए हेमंत सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा, “निर्लज्जता की भी एक सीमा होती है, लेकिन झारखंड सरकार ने वह भी पार कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिना संवैधानिक वैधता और केवल भ्रष्टाचार के बल पर प्रशासन चला रहे हैं।”उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “क्यों न अब ‘बिना वेतन, केवल कमीशन आधारित सेवा’ के लिए कोयला और खनिज इलाकों में रिटायर्ड अफ़सरों से आवेदन मंगवाए जाएं..? वेतन की जगह वसूली और संविधान की जगह ‘किचन कैबिनेट’ के आदेश लागू कर दिए जाएं।”बाबूलाल मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार न केवल संविधान के अनुच्छेद 312 की अवहेलना कर रही है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह केस के दिशानिर्देशों को भी नजरअंदाज़ कर चुकी है। उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन खुद को अब सर्वोच्च न्यायालय से भी ऊपर मानने लगे हैं और प्रशासन को रसातल में पहुँचा दिया है।”

उन्होंने JPSC में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, “हर कुर्सी बोली पर बिक रही है और UPSC से चयनित अधिकारियों को भी ‘रेट लिस्ट’ से होकर गुजरना पड़ता है।”मरांडी ने इसे झारखंड के प्रशासनिक ढांचे के लिए गंभीर खतरा बताया और कहा कि यह परंपरा आने वाले वर्षों में व्यवस्था की विश्वसनीयता को पूरी तरह खत्म कर देगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!