Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ऑपरेशन सिंदूर भारत का साहसी और मर्यादित उत्तर – कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ऑपरेशन सिंदूर भारत का साहसी और मर्यादित उत्तर – कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह

हजारीबाग:-सीमापार आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई हालिया जवाबी कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने सरकार और भारतीय सेना के कदम की सराहना की है। उन्होंने इसे देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए उठाया गया “साहसी, मर्यादित और राष्ट्रहित में लिया गया निर्णय” बताया।अपने बयान में मुन्ना सिंह ने कहा, “यह ऑपरेशन आतंक के विरुद्ध केवल एक कार्रवाई नहीं, बल्कि यह स्पष्ट संदेश है कि भारत अब हर हमले का उत्तर दृढ़ता और मर्यादा के साथ देगा।” उन्होंने आगे कहा कि यह जवाब किसी उकसावे की प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि ठोस खुफिया जानकारी और सुरक्षा सिद्धांतों के आधार पर दिया गया है।उन्होंने भारतीय सेना की रणनीतिक दक्षता, अनुशासन और शौर्य की सराहना करते हुए कहा कि “सेनाएँ केवल हथियार नहीं चलातीं, बल्कि भारत की अस्मिता और आत्मा की रक्षा करती हैं।” मुन्ना सिंह ने कहा कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन कायरता की कीमत पर शांति स्वीकार नहीं की जा सकती।कांग्रेस नेता ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य और खुफिया क्षमताओं का प्रतीक बताया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि भारत के इस मर्यादित कदम को वैश्विक शांति और मानवता के हित में आवश्यक कार्रवाई के रूप में देखा जाए।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग

अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घटना की निंदा,

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!