Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पतरातू विद्युत परियोजना पर सांसद ने की समीक्षा बैठक, स्थानीय मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पतरातू विद्युत परियोजना पर सांसद ने की समीक्षा बैठक, स्थानीय मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

पतरातू (रामगढ़) – हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) के महाप्रबंधक आर.के. सिंह के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में परियोजना की वर्तमान स्थिति, प्रगति, और स्थानीय निवासियों को हो रही समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई।

सांसद जायसवाल ने कंपनी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए, CSR मद का सही उपयोग करते हुए जनहित में कार्य हों तथा स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने किरीगढ़ाज रेल लाइन के कार्य को रोककर पुराने रेलवे लाइन को डबल करने पर भी जोर दिया।

बैठक में विधायक रोशन लाल चौधरी ने चिंता जताई कि पीवीयूएनएल फिलहाल केवल 13 गांवों में कार्य कर रही है, जबकि 25 गांवों को ध्यान में रखकर कार्य होना चाहिए। उन्होंने गांवों में उठ रहे संशयों को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, विधायक रोशन लाल चौधरी, महाप्रबंधक प्रमुख आर.के. सिंह, महाप्रबंधक अनुपम मुखर्जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, बड़कागांव विधानसभा प्रतिनिधि पूनम साहू, मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी एवं उमेश दांगी, मुखिया किशोर महतो सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग

अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घटना की निंदा,

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!