Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दामोदर नदी में युवक का शव मिला, तीन दिनों से था लापता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दामोदर नदी में युवक का शव मिला, तीन दिनों से था लापता

रामगढ़:-जिले के हेसला निवासी एक युवक का शव शुक्रवार सुबह दामोदर नदी में तैरता हुआ मिला। शव की पहचान 22 वर्षीय रोहन ठाकुर के रूप में की गई है, जो बीते तीन दिनों से लापता था।शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग दामोदर पुल के पास जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्णनंदन कुमार और एसआई उपेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।परिजनों ने बताया कि रोहन ठाकुर 3 दिन पहले घर से निकला था और लौटकर नहीं आया। इस संबंध में परिजनों ने रामगढ़ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने की पुष्टि के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता गहरे सदमे में हैं और कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच हत्या तथा आत्महत्या दोनों पहलुओं से की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!