Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » राज्य का पहला हाई सिक्योरिटी जेल हजारीबाग में निर्माणाधीन, गृह सचिव ने किया निरीक्षण!

राज्य का पहला हाई सिक्योरिटी जेल हजारीबाग में निर्माणाधीन, गृह सचिव ने किया निरीक्षण!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राज्य का पहला हाई सिक्योरिटी जेल हजारीबाग में निर्माणाधीन, गृह सचिव ने किया निरीक्षण!

हजारीबाग:-झारखंड का पहला हाई सिक्योरिटी जेल हजारीबाग में बन रहा है। शुक्रवार को झारखंड की गृह सचिव श्रीमती वंदना दादेल ने निर्माणाधीन जेल परिसर का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान कारा महानिरीक्षक श्री सुदर्शन मंडल, उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री संतोष सिंह, जेल अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह, प्रोबेशन पदाधिकारी श्री चंद्रशेखर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।18.20 एकड़ क्षेत्रफल में बन रहे इस विशेष जेल में 280 कैदियों को रखने की सुविधा होगी। यह जेल हार्डकोर उग्रवादियों और अपराधियों के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसमें कड़ी निगरानी के विशेष इंतज़ाम रहेंगे। गृह सचिव ने निर्माण कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया और अधिकारियों से तकनीकी जानकारियाँ प्राप्त कीं।इस हाई सिक्योरिटी जेल में आधुनिक सुरक्षा उपकरण, वॉच टावर, सीसीटीवी नेटवर्क, बिना बिजली पॉइंट वाले सेल, अस्पताल, बैरक, कार्यालय, पाकशाला, आवासीय भवन, वर्षा जल संचयन और अग्निशमन की व्यवस्था होगी। इस परियोजना पर कुल ₹87.66 करोड़ की लागत आएगी।

खुला जेल सह पुर्नावास केंद्र का भी निरीक्षण
निरीक्षण के पश्चात गृह सचिव ने हजारीबाग स्थित झारखंड खुला जेल सह पुर्नावास केंद्र का दौरा भी किया। उन्होंने जेल परिसर का भ्रमण कर कैदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। सजायाफ्ता कैदियों ने गृह सचिव से कौशल विकास प्रशिक्षण की मांग की, ताकि रिहाई के बाद उन्हें मुख्यधारा में लौटने में सहायता मिल सके। गृह सचिव ने शीघ्र सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket