Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार! दुकानदारों की अभद्रता से श्रद्धालु आक्रोशित

भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार! दुकानदारों की अभद्रता से श्रद्धालु आक्रोशित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार! दुकानदारों की अभद्रता से श्रद्धालु आक्रोशित

चतरा:-इटखोरी स्थित ऐतिहासिक भद्रकाली मंदिर परिसर में उस समय माहौल गरमा गया, जब पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने दुकानदारों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर के आसपास कुछ दुकानदारों का व्यवहार बेहद अशोभनीय है, जिससे मंदिर की गरिमा और श्रद्धा दोनों को ठेस पहुंच रही है।स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब एक दुकानदार के दुर्व्यवहार से नाराज़ श्रद्धालुओं ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे और एक आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर थाने ले गए।थाना प्रभारी ने मीडिया से बातचीत में कहा:
किसी भी श्रद्धालु के साथ दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वो कोई भी हो।”श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद मंदिर प्रबंधन निष्क्रिय बना हुआ है। अब जनता पूछ रही है—क्या मंदिर प्रशासन इन घटनाओं से अनजान है या दुकानदारों को खुली छूट दे रखी है..?स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, और उसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे संगठित होकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार! दुकानदारों की अभद्रता से श्रद्धालु आक्रोशित”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित बरही बैंक डकैती मामले में वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी

Live Cricket

error: Content is protected !!