Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लोडेड पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, एक फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लोडेड पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, एक फरार

पाकुड़:-पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को लोडेड पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मालगोदाम रोड इलाके में की गई, जहां संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस की गश्ती टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की।गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारोई थाना क्षेत्र स्थित धीतोरा गांव निवासी उलिउल शेख के रूप में की गई है। थाना प्रभारी प्रयाग राज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगे, जिनमें से एक को दौड़ाकर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद थाना कांड संख्या 114/25 के तहत उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पाकुड़ में किस उद्देश्य से आया था और उसके पास हथियार कहां से आया।इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है। पुलिस की सतर्कता और तत्परता ने संभावित अपराध को समय रहते टाल दिया। अब पुलिस फरार आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्त में लेने के लिए सक्रिय है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चतरा में ‘रीलबाजों’ का अड्डा बने थाने! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल, थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी

चतरा में ‘रीलबाजों’ का अड्डा बने थाने! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल, थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी चतरा: झारखंड के चतरा जिले में सोशल मीडिया

एक वर्ष पूर्व खोया मोबाइल बरामद, बड़कागांव पुलिस ने वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द

एक वर्ष पूर्व खोया मोबाइल बरामद, बड़कागांव पुलिस ने वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द बड़कागांव:-बड़कागांव पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए लगभग एक वर्ष

ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी, आज अंतिम दिन

ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी, आज अंतिम दिन रांची: चर्चित ट्रेजरी घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपियों से सीआईडी की विशेष जांच टीम

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार बड़कागांव/हजारीबाग:-जिले में फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के

Live Cricket

error: Content is protected !!