Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » 65 करोड़ की ब्लैकमेलिंग साजिश का भंडाफोड़, दो पत्रकार गिरफ्तार

65 करोड़ की ब्लैकमेलिंग साजिश का भंडाफोड़, दो पत्रकार गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

65 करोड़ की ब्लैकमेलिंग साजिश का भंडाफोड़, दो पत्रकार गिरफ्तार

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला पत्रकार के घर से 34.50 लाख नकद बरामद

दिल्ली/नोएडा:-नोएडा पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए 65 करोड़ रुपये की ब्लैकमेलिंग साजिश में शामिल दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में “भारत 24” न्यूज चैनल की एंकर शाजिया निसार और “अमर उजाला डिजिटल” के एंकर आदर्श झा शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, दोनों पत्रकार एक निजी चैनल के वरिष्ठ अधिकारियों को यौन उत्पीड़न के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को शाजिया निसार के आवास से 34.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह रकम इसी ब्लैकमेलिंग के तहत प्राप्त की गई थी।पुलिस ने बताया कि इस मामले में 65 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, जो अब तक की सबसे बड़ी मीडिया से जुड़ी ब्लैकमेलिंग साजिशों में से एक मानी जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।नोएडा पुलिस इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की सिंडिकेट स्तर पर भूमिका की भी जांच कर रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!