35वीं रैंक लाकर अंशिका बनीं सिरसी की शान, जेपीएससी में दर्ज की बड़ी सफलता

रिपोर्ट: आशीष यादव

हज़ारीबाग़:-सिरसी शंकरपुर की होनहार बेटी अंशिका कुमारी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा 25 जुलाई 2025 को जारी परिणाम में 35वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे हजारीबाग जिले का नाम गौरवान्वित किया है। अंशिका के पिता अर्जुन साहू कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत सिरसी निवासी हैं।इस शानदार उपलब्धि के बाद अंशिका ने कहा कि इस सफलता का श्रेय वे अपने माता-पिता, गुरुजनों और समयबद्ध स्वाध्याय को देती हैं। उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास, संयमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच के बल पर यह मुकाम हासिल हुआ है।अंशिका की सफलता से उनके गांव और प्रखंड में खुशी की लहर है। परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने मिठाइयाँ बाँटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।जेपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उच्च रैंक लाना किसी भी छात्र के लिए गौरव की बात होती है। अंशिका की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी, खासकर ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों की बेटियों को कि अगर लगन और मेहनत हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











