Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राजनीतिक » नगर निगम चुनाव » 27 फरवरी को मतगणना, 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट

27 फरवरी को मतगणना, 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

27 फरवरी को मतगणना, 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट।

हजारीबाग: नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में महापौर एवं वार्ड पार्षद पद के लिए डाले गए मतों की गणना 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में बनाए गए छह हॉल में एक साथ कराई जाएगी।महापौर और वार्ड पार्षद पदों की मतगणना समानांतर रूप से होगी।इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी पूर्व से अधिसूचित हैं। महापौर पद की मतगणना के लिए छह पदाधिकारियों को सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

छह हॉल में वार्डवार मतगणना
36 वार्डों की मतगणना के लिए छह अलग-अलग हॉल निर्धारित किए गए हैं—

  • हॉल संख्या 01: वार्ड 01 से 06 (15 टेबल)
  • हॉल संख्या 02: वार्ड 07 से 12 (14 टेबल)
  • हॉल संख्या 03: वार्ड 13 से 18 (13 टेबल)
  • हॉल संख्या 04: वार्ड 19 से 24 (14 टेबल)
  • हॉल संख्या 05: वार्ड 25 से 30 (14 टेबल)
  • हॉल संख्या 06: वार्ड 31 से 36 (15 टेबल)

प्रत्येक हॉल में पर्याप्त गणना टेबल लगाई गई हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केवल अधिकृत अभ्यर्थी एवं उनके एजेंटों को निर्धारित पास के आधार पर प्रवेश की अनुमति होगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गिद्धौर पुलिस ने 1.084 किलो अफीम के साथ अंतरजिला तस्कर दंपत्ति को दबोचा

गिद्धौर पुलिस ने 1.084 किलो अफीम के साथ अंतरजिला तस्कर दंपत्ति को दबोचा। चतरा/गिद्धौर: पुलिस अधीक्षक चतरा को 26 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली

नगर निगम चुनाव 2026: मतगणना की तैयारी पूरी, कल होगी काउंटिंग

नगर निगम चुनाव 2026: मतगणना की तैयारी पूरी, कल होगी काउंटिंग। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव 2026 के तहत कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में बनाए

जिला प्रशासन की पहल पर रक्तदान शिविर, 28 यूनिट रक्त संग्रहित

जिला प्रशासन की पहल पर रक्तदान शिविर, 28 यूनिट रक्त संग्रहित हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को समाहरणालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग

Live Cricket

error: Content is protected !!