2 अक्तूबर से लापता मुखिया सपना कुमारी रांची से सकुशल बरामद

बोकारो:बोकारो जिले की गोमिया प्रखंड अंतर्गत गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी, जो पिछले 2 अक्तूबर से लापता थीं, उन्हें पुलिस ने रांची से सकुशल बरामद कर लिया है।जानकारी के अनुसार, गांधी जयंती (2 अक्तूबर 2025) के अवसर पर पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सपना कुमारी अचानक गायब हो गई थीं। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद गोमिया थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से सपना कुमारी का मोबाइल नंबर ट्रेस किया, जिसमें उनका लोकेशन रांची में मिला। तत्पश्चात बोकारो पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए मुखिया को रांची से बरामद कर लिया।बताया जा रहा है कि सपना कुमारी ने 2022 के पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की मुखिया बनने का गौरव प्राप्त किया था।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











