Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » 19 दिनों से लापता 14 वर्षीय मुन्नी कुमारी का अब तक नहीं मिला सुराग, परिजन बेहाल

19 दिनों से लापता 14 वर्षीय मुन्नी कुमारी का अब तक नहीं मिला सुराग, परिजन बेहाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

19 दिनों से लापता 14 वर्षीय मुन्नी कुमारी का अब तक नहीं मिला सुराग, परिजन बेहाल

चतरा :चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर गांव निवासी निर्मल राणा की 14 वर्षीय पुत्री मुन्नी कुमारी बीते 19 दिनों से लापता है। बच्ची के अचानक गायब हो जाने से परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं। पिता द्वारा गिद्धौर थाना में पुत्री की गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को गांव के कुछ बच्चे पिकनिक मनाने निकले थे। बताया जा रहा है कि मुन्नी कुमारी भी उनके पीछे-पीछे चली गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। बाद में पिकनिक पर गए बच्चों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि मुन्नी पिकनिक में उनके साथ शामिल नहीं थी।बच्ची की तलाश में पुलिस द्वारा 11 जनवरी को गांगपुर जंगल और आसपास के इलाकों में ड्रोन कैमरे की मदद से सर्च अभियान चलाया गया, बावजूद इसके कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। पिता निर्मल राणा का कहना है कि वे कई बार थाना जाकर जानकारी ले चुके हैं, लेकिन हर बार खोजबीन जारी रहने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता है।इस संबंध में गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव ने बताया कि संभावित सभी स्थानों पर बच्ची की तलाश की जा रही है, फिलहाल अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।मुन्नी कुमारी की सुरक्षित बरामदगी को लेकर परिजन और ग्रामीण प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!