Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के नाम तीन पैन कार्ड होने का मामला पहुंचा राजभवन, बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के नाम तीन पैन कार्ड होने का मामला पहुंचा राजभवन, बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के नाम तीन पैन कार्ड होने का मामला पहुंचा राजभवन, बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रांची:-बोकारो से कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के नाम पर कथित तौर पर तीन पैन कार्ड और दो वोटर आईडी होने का मामला अब राजभवन तक पहुंच गया है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।बीजेपी सांसद आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विधायक सीपी सिंह और बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह मामला गंभीर है और इससे न केवल चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता पर सवाल उठते हैं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है।राज्यपाल से मुलाकात के बाद विधायक सीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि श्वेता सिंह के नाम पर दो-दो पैन कार्ड और चार मतदाता पहचान पत्र मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने चुनाव आयोग को भी गुमराह किया है और दाखिल किए गए एफिडेविट की जांच आवश्यक है।पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि श्वेता सिंह के दो पैन कार्ड में एक में पिता का नाम है और दूसरे में पति का नाम। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पहले से एक पैन कार्ड मौजूद था, तो दूसरा क्यों बनवाया गया और वह किन परिस्थितियों में तैयार किया गया। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

Live Cricket

error: Content is protected !!