Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » हथियार के बल पर छरी लदा हाईवा जलाया, नया थाना प्रभारी संभालते ही बड़ी वारदात जांच शुरू, जल्द होगा खुलासा : थाना प्रभारी

हथियार के बल पर छरी लदा हाईवा जलाया, नया थाना प्रभारी संभालते ही बड़ी वारदात जांच शुरू, जल्द होगा खुलासा : थाना प्रभारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हथियार के बल पर छरी लदा हाईवा जलाया, नया थाना प्रभारी संभालते ही बड़ी वारदात।

जांच शुरू, जल्द होगा खुलासा : थाना प्रभारी

बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव थाना क्षेत्र में अपराधियों ने छरी (पत्थर) लदा एक हाईवा को आग के हवाले कर दिया। घटना होरम-हरली पथ के मुड़कट्टी चौक के पास देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार हाईवा इचाक से छरी लेकर हरली गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन मुड़कट्टी चौक के पास पहुंचा, अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर हाईवा को रोक लिया। इसके बाद चालक को वाहन से उतार कर इंजन और चेचिस में आग लगा दी। देखते ही देखते हाईवा का इंजन और चेचिस जलकर राख हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना के एसआई राकेश कुमार तथा अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इससे वाहन का डाला जलने से बच गया।बताया जाता है कि बड़कागांव थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया गया था। उनके स्थान पर दीपक कुमार सिंह को नया थाना प्रभारी बनाया गया।दीपक कुमार सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ही पदभार ग्रहण किया था और कुछ ही घंटों बाद यह घटना सामने आ गई।इस संबंध में नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।क्षेत्र में छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है और बहुत जल्द घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन

चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन सिमरिया (चतरा):चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित कासियतू करमटांड जंगल में

हथियार के बल पर छरी लदा हाईवा जलाया, नया थाना प्रभारी संभालते ही बड़ी वारदात जांच शुरू, जल्द होगा खुलासा : थाना प्रभारी

हथियार के बल पर छरी लदा हाईवा जलाया, नया थाना प्रभारी संभालते ही बड़ी वारदात। जांच शुरू, जल्द होगा खुलासा : थाना प्रभारी बड़कागांव (हजारीबाग)।

मिशन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, मरीज की हालत गंभीर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग

मिशन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, मरीज की हालत गंभीर,अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग हजारीबाग:St कोलंबस मिशन हॉस्पिटल पर मरीज के परिजनों ने गंभीर

दीपक कुमार सिंह बड़कागांव के नए थाना प्रभारी बने

दीपक कुमार सिंह बड़कागांव के नए थाना प्रभारी बने हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने दीपक कुमार सिंह को बड़कागांव थाना के नए थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!