Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » शिक्षा » हजारीबाग में 20 जून को कक्षा1 से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद ,उपायुक्त ने जारी किया आदेश

हजारीबाग में 20 जून को कक्षा1 से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद ,उपायुक्त ने जारी किया आदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में 20 जून को केजी से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद — उपायुक्त ने जारी किया आदेश

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लिया गया फैसला, छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय

Red Zone में शामिल हुआ हजारीबाग जिला, 20 जून को शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित

हजारीबाग:-जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की विशेष चेतावनी के बाद हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 जून 2025 (शुक्रवार) को केजी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे।यह आदेश Disaster Management Act 2005 की धारा 34 के अंतर्गत जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची द्वारा जारी रेड अलर्ट और आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार की सिफारिश को ध्यान में रखते हुए हजारीबाग को Red Zone घोषित किया गया है।आदेश के अनुसार “सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक विद्यालय एवं निजी स्कूलों में कक्षा K.G से 12वीं तक की पढ़ाई 20 जून को स्थगित रहेगी।”उद्देश्य है – बच्चों की सुरक्षा और संभावित आपदा से एहतियात।
इस संबंध में जिले के शिक्षा पदाधिकारियों, क्षेत्रीय शिक्षा निरीक्षकों, विद्यालय प्रमुखों को आदेश की प्रति भेज दी गई है और स्पष्ट निर्देश है कि इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!