Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » अंग्रेज़ी विभाग में “द लिटरेरी विज़न” वॉल्यूम-11 (2025) का विमोचन

अंग्रेज़ी विभाग में “द लिटरेरी विज़न” वॉल्यूम-11 (2025) का विमोचन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अंग्रेज़ी विभाग में “द लिटरेरी विज़न” वॉल्यूम-11 (2025) का विमोचन

हजारीबाग:विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेज़ी विभाग द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित शोध पत्रिका “द लिटरेरी विज़न (TLV)” के वॉल्यूम-11 (वर्ष 2025) का विमोचन शनिवार को अंग्रेज़ी विभाग में किया गया। पत्रिका का विमोचन विभागाध्यक्ष डॉ. सैयद रिज़वान अहमद ने किया।इस अवसर पर विभाग के शोधार्थी, रिसर्च स्कॉलर्स एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रिज़वान अहमद ने बताया कि इस शोध पत्रिका में कुल 11 शोध लेख प्रकाशित किए गए हैं, जो देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के फैकल्टी मेंबर्स एवं शोधार्थियों द्वारा लिखे गए हैं और अकादमिक दृष्टि से अत्यंत मूल्यवान हैं।उन्होंने बताया कि पत्रिका में अंग्रेज़ी साहित्य के नवीनतम और समकालीन विमर्शों पर आधारित शोध लेख शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप

  • फेमिनिज़्म
  • दलित साहित्य
  • चाइल्ड साइकोलॉजी
  • क्लाई-फ्लाई
  • पोस्ट-कोलोनियलिज़्म
  • साइलेंस
  • पार्टीशन ट्रॉमा
  • इंडियन नॉलेज सिस्टम

झारखंड की जनजातीय संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शोध प्रस्तुत किए गए हैं।रेफरीड और वार्षिक शोध पत्रिका
“द लिटरेरी विज़न” एक रेफरीड (Referred) एवं वार्षिक शोध पत्रिका है, जिसका आईएसएसएन नंबर 0975-3230 है। इस शोध पत्रिका के मुख्य संपादक डॉ. सैयद रिज़वान अहमद हैं।
गौरतलब है कि स्नातकोत्तर अंग्रेज़ी विभाग द्वारा इस शोध पत्रिका का प्रकाशन वर्ष 2005 से लगातार किया जा रहा है। पिछले 20 वर्षों से यह पत्रिका शोधार्थियों के लिए एक सशक्त अकादमिक मंच के रूप में कार्य कर रही है, जिससे शोध कार्यों को व्यापक पहचान मिल रही है।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. गंगा नंद सिंह एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. नीरज डांग भी उपस्थित थे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!