Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » हजारीबाग में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य विभाग में राशि ‘लूट’ पर कड़ी कार्रवाई की मांग

हजारीबाग में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य विभाग में राशि ‘लूट’ पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य विभाग में राशि ‘लूट’ पर कड़ी कार्रवाई की मांग

हजारीबाग:जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की न्यास परिषद की बैठक गुरुवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) और स्वास्थ्य विभाग में डीएमएफटी राशि के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने उपकरणों की खरीद में घोटाले और इंजीनियरिंग सेल के “एस्टीमेट घोटाले” की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।सांसद ने आरोप लगाया कि करोड़ों के मेडिकल उपकरण धूल फांक रहे हैं। कार्डिएक एम्बुलेंस, ट्रामा सेंटर का ओटी, पीडियाट्रिक वेंटिलेटर, फोटोथेरेपी मशीन सहित कई उपक्रम वर्षों से बेकार पड़े हैं। उन्होंने मांग की कि इनका तत्काल जनहित में उपयोग हो और जिम्मेदारों को चिन्हित कर कार्रवाई हो। साथ ही चिकित्सकों के अनावश्यक डेप्युटेशन पर रोक लगाने पर भी जोर दिया।

बैठक में जनहित से जुड़े कई प्रस्ताव पारित हुए—

  • जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल सेंटर बनाया जाएगा और सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
  • दिव्यांगों को बैट्री संचालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।
  • स्कूलों का उन्नयन विभागीय/जनप्रतिनिधि की अनुशंसा पर भी होगा।
  • शहर और प्रखंड मुख्यालयों में सीसीटीवी व मॉनिटरिंग सेंटर बनेगा।
  • जिला स्तरीय पुस्तकालय, इनोवेटिव साइंस लैब और ई-पुस्तकालय की स्थापना होगी।

डाडी में उन्नत स्वास्थ्य केंद्र और हजारीबाग में नशामुक्ति केंद्र बनेगा।नया समाहरणालय के पास 100 बेडेड अस्पताल को उपयोग में लाने का प्रस्ताव जाएगा।बैठक में विधायक अमित कुमार यादव, प्रदीप प्रसाद, रोशन लाल चौधरी, निर्मल महतो, एसपी अंजनी अंजन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि डीएमएफटी राशि का पारदर्शी और जनहित में ही उपयोग किया जाएगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!