Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » हजारीबाग में डिजनीलैंड मेला गांधी मैदान में बस गया छोटा भारत

हजारीबाग में डिजनीलैंड मेला गांधी मैदान में बस गया छोटा भारत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में डिजनीलैंड मेला: छोटा भारत बना गांधी मैदान

हजारीबाग:शहर के गांधी मैदान मटवारी में रविवार को डिजनीलैंड मेले का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और विशिष्ट अतिथि राकेश गुप्ता ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के अवसर पर आयोजित इस मेले में पूरे भारत की झलक देखने को मिल रही है। पंजाब, असम, गुजरात, झारखंड, बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश के कारीगरों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। मेले में सोफा, पलंग, लकड़ी का सामान, बांस, रेडीमेड कपड़े, कालीन, ज्वेलरी, अचार, पापड़, केटलरी और टेडीबियर जैसी वस्तुएँ उपलब्ध हैं।बच्चों और युवाओं के लिए झूले जैसे ब्रेक डांस झूला, मिक्की माउस, रशियन झूला, अजमेरी झूला और नौका झूला का आनंद लिया जा सकता है। खाने-पीने के स्टॉल्स पर पिज्जा, बर्गर, चाट, भेलपुरी, गोलगप्पे, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की गई है।मुख्य उद्देश्य बेरोजगारों को स्वरोजगार का अवसर देना, स्थानीय कारीगरों को मंच प्रदान करना और हजारीबाग की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर समाजसेवी मनोज कुमार सिन्हा, रिंकू वर्मा, कांग्रेस नेत्री कोमल कुमारी, सुनील गुप्ता, अजय कुमार, चंदन सिंह और भास्कर राहुल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

2 thoughts on “हजारीबाग में डिजनीलैंड मेला गांधी मैदान में बस गया छोटा भारत”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!