Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » हजारीबाग में अफीम तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

हजारीबाग में अफीम तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में अफीम तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

हज़ारीबाग:-13 मई की रात, हजारीबाग पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि मंडईखूर्द से सियारी चौक की ओर जाने वाले मार्ग में, श्मशान घाट के पास कुछ लोग मोटरसाइकिल से अफीम की तस्करी करने वाले हैं। सूचना की पुष्टि होते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, श्री अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।पुलिस ने इलाके में वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान मोटरसाइकिल संख्या JH 01 EG 3483 से जितेन्द्र कुमार को पकड़ा गया, जिसके पास से 1.215 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। दूसरी मोटरसाइकिल JH 01 FM 9129 से हलधर मुंडा को पकड़ा गया, जिसके पास 1,10,000 रुपये नगद मिले।गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर लोहसिंघना थाना क्षेत्र के उत्तरी शिवपुरी मोहल्ले में एक किराए के मकान से 4.180 किलोग्राम अफीम और 10.200 किलोग्राम लठा (रासायनिक पदार्थ) बरामद किया गया, जिसका उपयोग अफीम में मिलावट के लिए किया जाता है।

कुल बरामदगीः

  • अफीम – 5.395 किलोग्राम
  • लठा – 10.280 किलोग्राम
  • मोबाइल फोन – 03
  • नगद राशि – 1,10,000 रुपये
  • मोटरसाइकिल – 02
  • वेट मशीन – 01

गिरफ्तार आरोपीः

  1. जितेन्द्र कुमार उर्फ जितु, निवासी तेतरिया, थाना पत्थलगडा, जिला चतरा
  2. हलधर मुण्डा, निवासी हालुडीह, थाना दशम फॉल, जिला रांची

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस पदाधिकारीः

  • श्री अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हजारीबाग
  • थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारीगण, लोहसिंघना
  • SP QRI टीम एवं रिज़र्व गार्ड

पुलिस ने सभी बरामद सामानों को ज़ब्त कर लोहसिंघना थाना कांड संख्या 72/25, दिनांक 14.05.2025, के तहत NDPS एक्ट और BNS एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर शिवपुरी वार्ड संख्या-22 में राजनीतिक

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण। निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

Live Cricket

error: Content is protected !!