हजारीबाग फोरलेन पर जिस्मफरोशी का अड्डा ध्वस्त, आधा दर्जन होटल सील

हजारीबाग:–हजारीबाग जिला प्रशासन ने मंगलवार को फोरलेन क्षेत्र में अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह अभियान शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान छह होटलों पर एक साथ छापेमारी कर 23 युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया और सभी होटल सील कर दिए गए।
पुलिस को लंबे समय से गुप्त सूचना मिल रही थी कि फोरलेन स्थित कुछ होटल और रेस्टोरेंट्स में जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चल रहा है। सत्यापन के बाद जिला प्रशासन ने विशेष अभियान की योजना बनाई और कई टीमों को एक साथ लगाया गया।कार्रवाई की अगुवाई हजारीबाग एसडीओ बैजनाथ कामती और सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने की। इस दौरान कई थाना प्रभारी, दंडाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
जिन होटलों को सील किया गया है उनमें —होटल 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल 2 ईंट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक और होटल वर्णिका शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मौके से भागते नजर आए। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है और होटल संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे












2 thoughts on “हजारीबाग फोरलेन पर जिस्मफरोशी का अड्डा ध्वस्त, आधा दर्जन होटल सील”
Design automation is evolving fast – tools like Lovart AI Design Agent show how AI can streamline creativity without losing the human touch. Loving the tri-modal interface concept!
n2dav8