Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » हजारीबाग पुलिस ने डकैती की योजना रच रहे 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने डकैती की योजना रच रहे 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग पुलिस ने डकैती की योजना रच रहे 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चोरी, लूट और डकैती जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोर्रा थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा।जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कनहरी हिल के फॉरेस्ट एरिया के आसपास कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने टोर्च की रोशनी में संदिग्ध लोगों को योजना बनाते देखा और घेराबंदी कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान धनीराम सोरेन (उर्फ नेपाली), बलराम मुंडा, किशोर कुमार (उर्फ बिहारी), तैयब अंसारी और विकास कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने हाल ही में पतरातु बस्ती में हुई लूटपाट की घटना की बात स्वीकार की। इसमें 8–10 मोबाइल फोन, सोने की चेन, अंगूठी और लगभग 90 हजार रुपये नकद लूटे गए थे।पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, करीब 48 ग्राम सोना, 98 ग्राम चांदी की सिकड़ी, आठ मोबाइल फोन, एक बोलेरो गाड़ी (JH-04 D-9605) और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।धनीराम और बलराम मुंडा के खिलाफ पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। अन्य तीन अपराधियों के खिलाफ भी अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार, तकनीकी टीम और पुलिस रिजर्व गार्ड की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।हजारीबाग पुलिस ने इस सफलता को अपराध पर नकेल कसने की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि जिले में आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!