हजारीबाग पुलिस का निर्देश – दुर्गा पूजा पर्व 2025,शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित उत्सव के लिए “क्या करें – क्या न करें”

✅ क्या करें

- दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
- जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। बिना लाइसेंस का जुलूस कानूनी कार्रवाई के योग्य होगा।
- लाइसेंसधारी स्वयं जुलूस में उपस्थित रहें और लाइसेंस साथ रखें।
- लाइसेंस में दिए गए सभी नियमों का अक्षरशः पालन करें।
- निर्धारित समय और मार्ग का पालन करते हुए जुलूस निकालें।
- पंडाल का निर्माण मजबूत और सुरक्षित बनाएं। आग सुरक्षा के लिए बालू और पानी की व्यवस्था करें।
- बिजली कनेक्शन केवल विधिवत बिजली विभाग से प्राप्त करें और वायरिंग ठीक से करें।
- पुलिस और दंडाधिकारी के निर्देशों का पालन करें।
- जुलूस और पंडाल की सुरक्षा हेतु CCTV / ड्रोन निगरानी का ध्यान रखें।

❌ क्या न करें

- जुलूस में डी.जे. का उपयोग पूर्णत: निषिद्ध है। लाउडस्पीकर केवल निर्धारित मानक और अनुमति अनुसार ही।
- धार्मिक उन्माद, आपत्तिजनक या भड़काऊ नारे न लगाएं।
- हथियार या हर्ष फायरिंग की अनुमति नहीं है। ऐसा करने पर आयोजक भी जिम्मेदार होंगे।
- भीड़ में पटाखे न चलाएं।
- यातायात नियमों का उल्लंघन न करें और राहगीरों से जबरन चंदा न वसूली करें।
- शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करें। कानूनन कार्रवाई होगी।
- दुर्गा माँ की प्रतिमा उठाते समय तार या अन्य बाधाओं से सुरक्षा रखें।
- किसी भी तरह का सौहार्द बिगाड़ने वाला व्यवहार न करें; उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।
हजारीबाग पुलिस परिवार की ओर से सभी नागरिकों को दुर्गा पूजा पर्व 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











